घुटने के पीछे गांठ (Baker's Cyst) होना अधिकतर लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इस नरम और तरल पदार्थ से भरी गांठ को चिकित्सीय भाषा में बेकर सिस्ट (Baker's Cyst) कहते हैं। आमतौर पर यह गांठ तब बनती है, जब घुटने के जोड़ में सूजन या किसी अन्य समस्या के कारण Synovial fluid यानी जोड़ों का तरल पदार्थ अधिक मात्रा में बनने लगता है। इस स्थिति में तरल घुटने के पीछे जमा होकर गांठ जैसा उभार बनाता है, जिससे दर्द, अकड़न, भारीपन या पैर मोड़ने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में अधिकतर लोग सवाल करते हैं कि घुटने के पीछे गांठ (Baker's Cyst) क्यों बनती है और इलाज क्या है? आज के ब्लॉग में इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही आप घुटने के पीछे गांठ का अर्थ, इसके लक्षण और कारण भी जानेंगे।
घुटने के पीछे गांठ क्या है - Baker's Cyst Kya Hai?
घुटने के पीछे गांठ यानी Baker's Cyst fluid-filled swelling है, जिसे Popliteal Cyst भी कहा जाता है। यह एक अलग बीमारी होने के बजाय अक्सर घुटने में मौजूद किसी समस्या से संबंधित होती है। व्यस्कों में ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis), रूमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis), गठिया (Gout) या घुटने की चोट (Knee injury) इसके सामान्य कारणों में शामिल हैं।
घुटने के पीछे गांठ के क्या लक्षण हैं? - Baker's Cyst Ke Kya Lakshan Hain?
घुटने के पीछे गांठ के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:
- घुटने के पीछे नरम गांठ
- घुटने में सूजन और अकड़न
- घुटने के पीछे दर्द या असुविधा
- पैर मोड़ने में कठिनाई होना
- घुटने के पीछे खिंचाव
- घुटने या पैर में दर्द होना
- चलने के बाद लक्षण बढ़ना
- घुटने से चटकने की आवाज आना
📩 Ask a Kidney Expert (Free 10-Min Consultation)
घुटने के पीछे गांठ के क्या कारण हैं? - Baker's Cyst Ke Kya Karan Hain?
घुटने के पीछे गांठ के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- आर्थराइटिस- ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटाइड आर्थराइटिस के कारण घुटने में सूजन और फ्लूड बढ़ सकता है। इससे घुटने के पीछे गांठ की संभावना बढ़ सकती है।
- घुटने की चोट- मेनिस्कस (Meniscus) या लिगामेंट (Ligament) की चोट तथा कार्टिलेज डैमेज (Cartilage Damage) के कारण घुटने में सूजन आ सकती है और फ्लूड का स्तर अधिक हो सकता है। इससे घुटने के पीछे गांठ का जोखिम बढ़ सकता है।
- गठिया (Gout) में जोड़ों में सूजन होने से घुटने के अंदर फ्लुइड बढ़ सकता है। इससे घुटने के पीछे गांठ विकसित हो सकती है।
- घुटने में सूजन- ऐसी समस्या जिसमें घुटने के जोड़ों में लगातार सूजन और अतिरिक्त फ्लूड बनता है, उनसे घुटने के पीछे गांठ की संभावना बढ़ सकती है।
- अन्य कारण- बच्चों और कम उम्र के लोगों में घुटने की गांठ का कोई स्पष्ट कारण नहीं है।
घुटने के पीछे गांठ की पहचान कैसे करें? - Baker's Cyst Ki Pehchan Kaise Karen?
आमतौर पर डॉक्टर फिजिकल एग्जामिनेशन से घुटने की गांठ की स्थिति और आकार का आकलन करते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड का सुझाव भी दिया जा सकता है। कुछ मामलों में MRI की मदद से घुटने के अंदर मौजूद मेनिस्कस, कार्टिलेज या अन्य समस्या की जांच की जाती है।
घुटने के पीछे गांठ का क्या इलाज है? - Baker's Cyst Ka Kya Ilaj Hai?
घुटने के पीछे गांठ का इलाज इसके आकार और कारण पर निर्भर करता है:
- आराम और हल्की गतिविधि- दर्द या सूजन बढ़ाने वाली गतिविधि को कुछ समय के लिए कम करें। हालाँकि, लंबे समय तक पूरी तरह निष्क्रिय रहना जरूरी नहीं है।
- ठंडी सिकाई- घुटने पर कपड़े में लपेटकर करीब 10 मिनट के लिए ठंडी सिकाई करें। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलता है। लेकिन, बर्फ को सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।
- पैर को ऊंचा रखना- आराम करते समय पैर को तकिए पर थोड़ा ऊंचा रखें। इससे सूजन से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
- फिजियोथेरेपी- इससे घुटने की गतिविधि, लचीलेपन और आसपास की मांसपेशियों को बेहतर बनाने जैसे लाभ मिल सकते हैं।
- दर्द और सूजन की दवा- चिकित्सक जरूरत के अनुसार दर्द निवारक या सूजनरोधी दवाओं की सलाह दे सकते हैं। खासकर, किडनी रोग (Kidney Disease), अल्सर (Ulcer), हृदय रोग (Heart Disease) या अन्य चिकित्सा स्थिति वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा खुद लेनी या बंद नहीं करनी चाहिए।
घुटने के पीछे गांठ से बचाव के क्या उपाय हैं? - Baker's Cyst Se Bachav Ke Kya Upay Hain?
घुटने के पीछे गांठ को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है। लेकिन, नीचे दिए गए उपाय गंभीर समस्या से बचने में लाभकारी हो सकते हैं:
- घुटने की चोट का समय पर इलाज कराएं।
- आर्थराइटिस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- सुरक्षित तरीके से वजन को प्रबंधित करें।
- अचानक बहुत अधिक तेज व्यायाम शुरू न करें।
- घुटने के दर्द को लंबे समय तक अनदेखा न करें।
- नियमित रूप से हल्की शारीरिक गतिविधि करें।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Kab Sampark Karein?
घुटने के पीछे कोई नई या अज्ञात गांठ दिखाई दे, तो निम्न परिस्थितियों में उसकी जांच करना जरूरी है:
- घुटने की गांठ बढ़ रही है।
- दर्द लगातार बना रहे।
- घुटना मोड़ने में परेशानी हो।
- पैर या Calf में सूजन हो।
- पैर लाल, गर्म या सूजा हुआ हो।
- चलने-फिरने में कठिनाई हो।
इसके अलावा पैर में दर्द या सूजन के साथ सांस लेने में कठिनाई हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि घुटने के पीछे गांठ (Baker's Cyst) क्यों बनती है और इलाज क्या है? लेकिन आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।







