भारत में पालथी मारकर बैठना (Cross-legged sitting) बहुत आम बात है। घर में खाना खाते हुए, पूजा के दौरान, बैठकर काम करते हुए या ध्यान लगाते समय हम अक्सर इसी तरह बैठते हैं। थोड़ी देर पालथी मारकर बैठने में आमतौर पर कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन, अगर आप घंटों तक एक ही तरीके से पालथी मारकर बैठे रहते हैं, तो कुछ लोगों को घुटने, कमर या कूल्हे में दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है। खासकर, जिन लोगों को पहले से घुटने या कूल्हे की समस्या है, उनके लिए यह स्थिति ज्यादा असहज हो सकती है। इसलिए, अगर आप भी पालथी मारकर बैठते हैं, तो ये पढ़ना ज़रूरी है। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि पालथी मारकर बैठने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।
पालथी मारकर बैठने का शरीर पर प्रभाव - Cross Legged Sitting Ka Body Par Prabhav
पालथी मारकर बैठने से घुटने काफी मुड़ जाते हैं और कूल्हों को भी एक खास स्थिति में रहना पड़ता है। यदि शरीर में पर्याप्त लचीलापन है और आप थोड़ी देर के लिए बैठ रहे हैं, तो आमतौर पर इससे कोई बड़ी समस्या नहीं होती। लेकिन, लंबे समय तक इसी अवस्था में बैठे रहने पर शारीरिक वजन दोनों तरफ बराबर न रहकर एक तरफ ज्यादा पड़ सकता है। इससे कमर और कूल्हों की स्थिति भी बदल सकती है।
पालथी मारकर बैठने से होने वाली परेशानी के लक्षण - Cross Legged Sitting Se Hone Wali Problem Ke Lakshan
यदि आपको पालथी मारकर बैठने के बाद बार-बार निम्न परेशानियां होती हैं, तो अपने बैठने की स्थिति पर ध्यान दें:
- घुटने में अधिक दर्द
- घुटने में जकड़न
- घुटना मोड़ने-सीधा करने में समस्या
- कूल्हे में गंभीर दर्द
- कमर में दर्द या खिंचाव
- ज्यादा बैठने के बाद उठने में परेशानी
- पैर में झनझनाहट या सुन्नपन
- एक तरफ ज्यादा दबाव महसूस होना
- घुटने में पहले से मौजूद दर्द या सूजन बढ़ना
📩 Ask a Kidney Expert (Free 10-Min Consultation)
पालथी मारकर बैठने से घुटने में दर्द क्यों होता है? - Cross Legged Sitting Se Knee Pain Kyon Hota Hai?
पालथी मारकर बैठने से घुटना काफी ज्यादा मुड़ जाता है। यदि घुटने में पहले से आर्थराइटिस, कार्टिलेज, कोई पुरानी चोट या अकड़न की समस्या है, तो यह अवस्था असुविधा बढ़ा सकती है। कुछ लोगों को पालथी खोलते समय या दोबारा खड़े होने पर अधिक दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में यदि आपको पहले से घुटने की समस्या है, तो लंबे समय तक पालथी मारकर बैठने से बचना चाहिए।
पालथी मारकर बैठने से कमर दर्द क्यों होता है? - Cross Legged Sitting Se Back Pain Kyon Hota Hai?
पालथी मारकर बैठने से pelvis की position बदल सकती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति मोबाइल देखते हुए लंबे समय तक पालथी मारकर बैठता है, तो गर्दन और कमर भी आगे झुक सकती है। इससे लंबे समय तक बैठने के बाद कमर में अधिक अकड़न या असुविधा महसूस हो सकती है।
पालथी मारकर बैठने के प्रमुख कारण - Crossed Legged Sitting Ke Pramukh Karan
ऐसे कई कारण नीचे दिए गए हैं, जिनकी वजह से लोग पालथी मारकर बैठना पसंद करते हैं:
- आदत- कुछ लोगों को बचपन से जमीन पर बैठने की आदत होती है। इसीलिए, उन्हें यह स्थिति अधिक आरामदायक लग सकती है।
- धार्मिक गतिविधियां- पूजा, ध्यान और अन्य धार्मिक गतिविधियों के दौरान लोग लंबे समय तक पालथी मारकर बैठते हैं।
- योग और ध्यान- कुछ योग मुद्राओं और ध्यान में crossed legged sitting का उपयोग किया जाता है।
- आरामदायक स्थिति- कुछ लोगों को कुर्सी की तुलना में जमीन पर पालथी मारकर बैठने की स्थिति अधिक आरामदायक लग सकती है।
पालथी मारकर बैठने के लिए सुझाव - Crossed Legged Sitting Ke Liye Tips
पालथी मारकर बैठते समय निम्न सुझावों का पालन करना जरूरी है:
- रीढ़ को बहुत ज्यादा न झुकाएं।
- दोनों तरफ position बदलते रहें।
- लंबे समय तक लगातार न बैठें।
- जरूरत पड़ने पर cushion उपयोग करें।
- दर्द होने पर जबरदस्ती बैठने से बचें।
पालथी मारकर बैठने की सही स्थिति - Cross Legged Sitting Ki Correct Position
यदि पालथी मारकर बैठने से दर्द होता है, तो कुर्सी पर बैठना आपके लिए आसान विकल्प हो सकता है।
ध्यान रखें:
- दोनों पैर जमीन पर रखें।
- घुटने को आरामदायक स्थिति में रखें।
- कमर को पर्याप्त सहारा दें।
- मोबाइल या स्क्रीन को बहुत नीचे न रखें।
- हर कुछ समय बाद उठकर चलें।
सबसे अच्छी sitting position वही है, जिसमें शरीर को लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रखने के बजाय समय पर पोजीशन बदली जाए।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Sampark Kab Karen?
यदि पालथी मारकर बैठने या सामान्य गतिविधियों के दौरान लगातार दर्द हो रहा है, तो चिकित्सीय जांच करवाना महत्वपूर्ण है:
- घुटने में लगातार सूजन हो।
- घुटना लाल और गर्म हो।
- अचानक बहुत गंभीर दर्द हो।
- घुटना लॉक या जाम हो जाए।
- पैर पर वजन रखना कठिन हो।
- चोट के बाद दर्द या सूजन हो।
- दर्द लगातार बढ़ रहा हो।
बताई गई परिस्थितयों में किसी अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना महत्वपूर्ण है।
निष्कर्ष
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
कुल मिलाकर, अगर आप भी पालथी मारकर बैठते हैं, तो ये पढ़ना ज़रूरी है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या इन सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

